Thursday, 15 February 2018

वायरल गर्ल प्रिया के खिलाफ हुई शिकायत दर्ज क्योंकि मुस्लिम भावनाए आहात हुईं

हैदराबाद से मुस्लिम युवाओं के एक समूह ने बुधवार को फलकनुमा पुलिस स्टेशन पर इंटरनेट सेंशन प्रिया प्रकाश के खिलाफ और ‘ओरु अदार प्रेम’ के निर्देशक के खिलाफ शिकायत दर्ज की. मुस्लिम यूथ का कहना है इससे मुस्लिमों की भावनाएं आहत हुई हैं. उन्होंने बताया कि प्रिया प्रकाश का ये गाना उन्हें बहुत पसंद आया ,लेकिन यह गाना मलयालम में होने की वजह से उनको समझ नहीं आया तो उन्‍होंने शब्‍दों का अनुवाद करके समझा तो उसके बाद उनको यह गाना मुस्‍ल‍िम भावनाएं आहत करने वाला लगा.
                                           
                      

रिपोर्ट में कहा गया है जब ‘माणिक्य मलेराय पूर्वी’ गाने का, जब अंग्रेजी में अनुवाद किया गया ,तो यह पैगंबर का अपमान करने वाला लगा. अदनान कमार, जो  हैदराबाद से है उन्होंने एफ.बी. पर लाइव आकर उन्होंने समझाया कि यह यह गाना मुस्‍ल‍िम भावनाएं आहत करने वाला क्यों है। उन्होंने गीत को लोगों को समझने के लिए अंग्रेजी अनुवाद भी पोस्ट किया है.
ए.एन.आई से हुई बातचीत में, सैयद फैय़ाज एसीपी फलकनुमा ने कहा, मलयालम फिल्म ‘ओरु अदार प्रेम’ के निर्देशक “ओमर लुलु के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है ,उन्होंने दावा किया कि फिल्म का एक गीत मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत कर रहा है। मामला धारा 295ऐ के तहत इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है.

लोगो द्वारा पसंद किया जा रहा ये विडियो

                        

‘इस विडियो को शान रहमान ने बनाया, जिसमे प्रिया और उनके बॉयफ्रेंड की आपस में छेड़छाड़ और हाई स्कूल रोमांस को दिखाया है जिसने लोगो के दिलों को प्यार से भर दिया है. प्रिया प्रकाश की सुंदर कलात्मकता और लाख डॉलर के मुस्कान के साथ, प्रिया के प्रदर्शन को 1 मिलियन से अधिक views आये और, YouTube पर अपलोड के शुरुआती 20 घंटों के भीतर ही 50,000 से अधिक लोगो ने  like किया.
प्रिया प्रकाश के अंदाज़ ने सभी को दीवाना बना दिया है.18 साल की प्रिया केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं. वे बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं. उनकी डेब्यू फिल्म ‘उरु आदर लव’ के गाने’ मानिक्य मलाराया पूवी’ की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यूट्यूब और सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक 40 लाख से ज्‍यादा लोग देख चुके हैं। ट्विटर पर भी प्रिया छाई हुई है.

No comments:

Post a Comment